What is Pradhanmantri JANMAN Yojana ? प्रधानमंत्री जनमन योजना क्या है ?
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) का शुभारम्भ जनजातिय समुदायों की जिसमें 18 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में रहने वाले 75 निजी आदिवासी समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है, जैसे सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण तक बेहतर पहुंच, सड़क और दूरसंचार संपर्क, बिना विद्युत वाले घरों का विद्युतीकरण और स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करना. पीएम जनमन का शुभारम्भ 15 नवंबर 2023 को, माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया था .
How can I apply for Pradhanmantri JANMAN Yojana ? मैं प्रधानमंत्री जनमन योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ ?
- आवेदक किसी भी सामान्य सेवा केंद्र या ऑनलाइन कैफ़े में जाकर अपना आवेदन कर सकता है.
- आवेदक अपना सम्बंधित नजदीकी प्रखण्ड कार्यालय में भी जाकर पीएम जनमन के लिए आवेदन कर सकता है.
What is my eligibility for Pradhanmantri JANMAN Yojana ? प्रधानमंत्री जनमन योजना के लिए मेरी पात्रता क्या है ?
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए.
- आवेदक जनजातिय परिवार से होना चाहिए.
What are the documents required for Pradhanmantri JANMAN Yojana? प्रधानमंत्री जनमन योजना के लिए के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं ?
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- जनजातिय पहचान प्रमाण (यदि हो तो).
What facilities will I get from Pradhanmantri JANMAN Yojana ? प्रधानमंत्री जनमन योजना से मुझे क्या - क्या सुविधायें मिलेंगी ?
- लाभुक आवास, बिजली कनेक्शन, मुफ्त गैस कनेक्शन, आजीविका का साधन प्रदान किया जायेगा.
where can i contact for more information related to Pradhanmantri JANMAN Yojana ? प्रधानमंत्री जनमन योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए मैं कहाँ संपर्क कर सकता हूँ ?
किसी भी नजदीकी CSC केंद्र सामान्य सेवा केंद्र
प्रखण्ड कार्यालय