What is Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana ? प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना क्या है ?
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत भारत में किसी भी संस्था में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को EPFO में पंजीकरण पर 15,000 की प्रोत्साहन राशि दो आसान किस्तों में प्रदान की जाएगी. पहली क़िस्त 6 महीने नौकरी पूरी करने की अवधि में तथा दूसरी क़िस्त 12 महीने में दी जाएगी. यह योजना क्रमशः दो वर्ष यानि 2027 तक चलने वाली है.
How can I apply for Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana ? मैं प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ ?
- आवेदक को किसी भी कंपनी में नौकरी पर ज्वाइन करना होगा जहाँ उसे PF की कटौती की जाती हो.
- आवेदक को पहली बार EPFO में पंजीकरण हेतु UMANG App के माध्यम से UAN Allotment में पंजीकरण करना होगा.
- UMANG App से प्राप्त UAN No को कंपनी के साथ साझा करना होगा
What is my eligibility for Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana ? प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लिए मेरी पात्रता क्या है ?
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए.
- आवेदक किसी भी कंपनी में नौकरी पर ज्वाइन होना चाहिए तथा EPFO में पंजीकरण के साथ प्रतिमाह अंशदान जमा होना चाहिए.
What are the documents required for Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana ? प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लिए के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं ?
- आधार कार्ड जिसमें मोबाइल संख्या जुड़ा हो
- PAN कार्ड
- किसी भी कंपनी में नौकरी पाने का ऑफर लेटर
What facilities will I get from Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana ? प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से मुझे क्या - क्या सुविधायें मिलेंगी ?
- लाभुक को दो किस्तों में सरकार की ओर से 15,000 की राशि प्रदान की जाएगी.
- रोजगार के लिए लोगों का मनोबल तय होगा.
- कंपनी को भी अधिकतम रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहन किया गया है.
where can i contact for more information related to Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana ? प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए मैं कहाँ संपर्क कर सकता हूँ ?
किसी भी नजदीकी CSC केंद्र सामान्य सेवा केंद्र
किसी भी कंपनी के मेनेजर के साथ