What is Ujjwala Yojana ? उज्वला योजना क्या है ?
प्रधानमंत्री उज्वला योजना मई 2016 में शुरू की गई जिसके तहत् देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए मुफ्त में गैस कनेक्शन पहुँचाना तथा स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस योजना के तहत मार्च 2025 तक 10.33 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन हो चुके हैं.
प्रधानमंत्री उज्वला योजना से ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को विशेष लाभ मिला है जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार से लेकर आर्थिक गतिविधियों में सक्रीय भूमिका निभाया है.
How can I apply for Ujjwala Yojana ? मैं उज्वला योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ ?
- आवेदक किसी भी LPG Distributor के पास जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं.
- पंजीकरण के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा बैंक खाते की जरुरत पड़ेगी.
- बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण या ओटिपी वेरिफिकेशन की आवश्यकता पड़ेगी.
What is my eligibility for Ujjwala Yojana ? उज्वला योजना के लिए मेरी पात्रता क्या है ?
- लाभार्थी भारत का नागरिक होनी चाहिए.
- लाभार्थी आयकर दाता नहीं होनी चाहिए.
- लाभार्थी के पास पहले से मौजूद कोई भी LPG Connection नहीं होनी चाहिए.
What facilities will I get from Ujjwala Yojana ? उज्वला योजना से मुझे क्या - क्या सुविधायें मिलेंगी ?
- खाना पकाने के लिए लकड़ी या अन्य सामग्रियों से छुटकारा मिलेगा.
- फ्री LPG Connection की सुविधा मिलेगी.
- प्रत्येक रिफिल पर सरकार की तरफ से सब्सिडी प्रदान की जाएगी.