What is PM KUSUM Yojana ? पीएम कुसुम योजना क्या है ?
प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए मार्च 2019 को शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है , जिसका उद्देश्य पेट्रोल तथा डीजल पम्प के स्थान पर सोलर पम्प के द्वारा सुदूर इलाकों में सिंचाई उपलब्ध कराना है, इसके लिए सौर संयंत्रों की स्थापना के लिए 60% तक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। किसान अपने खेत में इस संयंत्र को स्थापित करके अन्नदाता से उर्जा दाता बन सकता है तथा सिंचाई के क्षेत्र में अपने आप को आत्मनिर्भर बना सकता है। कुसुम योजना के सोलर पैनल 25 वर्ष तक चल सकंगें।
How can I apply for PM KUSUM ? मैं पीएम कुसुम के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ ?
पीएम कुसुम के लिए आवेदन हेतु आप उनकी बेबसाईट https://pmkusum.mnre.gov.in पर जा सकते हैं तथा योजना सम्बन्धी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । योजना सम्बन्धी अधिक जानकारी आप यहाँ क्लिक करके उनकी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं । कुसुम योजना के लिए आवेदन हेतु बिभिन्न राज्य अपना अलग – अलग पोर्टल बनाए हुए हैं जैसे झारखण्ड के किसानों हेतु https://pmkusum.jharkhand.gov.in , ओड़िसा के किसानों के लिए https://pmkusum.odisha.gov.in हैं। आप अपने नजदीकी अंचल अथवा ब्लॉक कार्यालय में कृषि पदाधिकारी (BAO – BLOCK AGRICULTURE OFFICER) के साथ भेंट करके भी योजना सम्बन्धी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । Press Information Bureau ने PM-KUSUM हेतु टोल फ्री न० 1800-180-3333 जारी किया है परन्तु इसमें तकनिकी त्रुटी है।
What is my eligibility for PM Kusum? ? पीएम कुसुम के लिए मेरी पात्रता क्या है?
- व्यक्तिगत किसान/एसएचजी, किसानों के समूह बनाने वाले जेएलजी, किसानों की सहकारी समितियां, पंचायतें, एफपीओ और डब्ल्यूयूए इस योजना के लिए पात्र हैं.
- लाभुक के पास संयंत्र लगाने हेतु पर्याप्त जमीन होनी चाहिए.
- पहचान का प्रमाण , पते का प्रमाण, भूमि स्वामित्व का प्रमाण आदि कुछ दस्तावेज की आवश्यकता है।
What facilities will I get from PM Kusum ? पीएम कुसुम से मुझे क्या - क्या सुविधायें मिलेंगी
- डीजल पम्प की जगह पर सोलर पम्प लगाने पर किसान को उर्जा की लागत से राहत मिलेगी ।
- सोलर पम्प संयंत्र लगाने पर सरकार आपको 60% तक की सब्सिडी प्रदान करेगी ।
- किसान अपनी अतिरिक्त उर्जा को डिस्कॉम को बेचकर मुनाफा भी कम सकता है।
- सौर उर्जा से पर्यावरण को क्षति होने से राहत मिलेगी।
where can i contact for more information related to PM Kusum ? पीएम कुसुम से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए मैं कहाँ संपर्क कर सकता हूँ ?
अपने नजदीकी अंचल अथवा ब्लॉक कार्यालय में कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं ।
अथवा ,
Ministry of New and Renewable Energy
Atal Akshay Urja Bhawan,
CGO Complex, Lodhi Road,
New Delhi – 110003, India
pmkusum-mnre[at]gov[dot]in
1800-180-3333 (Toll Free)