Pm Kisan Samman Nidhi Yojana

Pm Kishan

What is Pm Kisan Samman Nidhi Yojana ? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है 2 फरवरी, 2019 को शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) भारत के कृषि क्षेत्र से जुड़े किसानों के लिए एक वरदान है. इस योजना के तहत् केंद्र सरकार द्वारा 2000 रु की राशि तीन किस्तों में प्रदान किया जाता है. इस योजना के तहत वैसे किसान जो मध्यम तथा निम्न वर्ग के किसान है उनको वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है साथ ही बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड भी प्रदान किया जाता है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए निचे दी गई PMKishan App की मदद ली जा सकती है. 

How can I apply for Pm Kisan Samman Nidhi Yojana ? मैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ ?

  • आवेदक https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, इसके अलावा CSC केंद्र VLE लॉग इन या CSC  Connect  द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकता है.
  • आवेदक को आवश्यक कागजात के तौर पर जमीन का पट्टा, आधार कार्ड बैंक खाता तथा SMS द्वारा आधार मोबाइल वेरिफिकेशन की आवश्यकता होगी.

What is my eligibility for Pm Kisan Samman Nidhi Yojana? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए मेरी पात्रता क्या है?

  • लाभार्थी भारत का नागरिक होनी चाहिए.
  • लाभार्थी आयकर दाता नहीं होनी चाहिए.
  • लाभार्थी NPS/ESIC/EPFO का सदस्य नहीं होना चाहिए.
  • .लाभार्थी के पास 5 एकड़ से अधिक की भूमि नहीं होनी चाहिए.
  • लाभार्थी स्वयं किसान होनी चाहिए तथा अपना नाम भूमि सम्बंधित कागजातों में अंकित होनी चाहिए.

What facilities will I get from Pm Kisan Samman Nidhi Yojana ? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मुझे क्या - क्या सुविधायें मिलेंगी ?

  • लाभुक को 2000 रु तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी. राशि हस्तांतरण की जानकारी PM Kishan पोर्टल पर उपडेट होती रहेगी.
  • लाभुक के मृत्यु किस स्थिति में परिवार के केवल एक सदस्य को इस योजना का लाभ मिल सकेगा लेकिन इसके तहसील कार्यालय जाकर कागजात जमा करना अनिवार्य होगा.

where can i contact for more information related to Pm Kisan Samman Nidhi Yojana ? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए मैं कहाँ संपर्क कर सकता हूँ ?

अपना नजदीकी CSC केंद्र, तहसील कार्यालय में योजना सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

 

Department of Agriculture and Farmers Welfare

Ministry of Agriculture and Farmers Welfare

Government of India

Leave a Comment