Pradhan Mantri Mandhan Yojana

Mandhan Yojana

What is PM Mandhan Yojana ? प्रधानमंत्री मानधन योजना क्या है ?

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना देश के करोड़ों श्रमिकों को समर्पित मासिक पेंशन योजना है. मानधन योजना के अंतर्गत तीन योजना जो क्रमशः ” प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना“, “प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना” तथा “व्यापारियों और स्व-नियोजित व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना” शामिल है.

मानधन योजना के तहत 60 की उम्र में 3000 रु की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी तथा उसकी मृत्यु की स्थिति में परिवार के सदस्य को आधा यानि 1500 की राशि मिलती रहेगी. इसके योजना में पंजीकरण के  लिए लाभुक के खाते से प्रत्येक महिना उम्र के हिसाब से 55 से लेकर 200 तक की राशि की कटौती मेंडेट के तहत् की जाएगी अगर आपके खाते में अप्रयाप्त राशि  पाई गई तो 10 रु की पेनल्टी की जाएगी. लाभुक के अंशदान के साथ ही केंद्र सरकार भी राशि आपके खाते में जमा करेगी. कटौती की राशि निचे दी गई तालिका में दी गई है. 

How can I apply for Mandhan Yojana ? मैं मानधन योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ ?

  • आवेदक https://maandhan.in/maandhan/login पर जाकर खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, इसके अलावा CSC केंद्र VLE लॉग इन या CSC  Connect  द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकता है.
  • आवेदक को आवश्यक कागजात के तौर पर आधार कार्ड बैंक खाता तथा SMS द्वारा मोबाइल वेरिफिकेशन की आवश्यकता होगी.

What is my eligibility for Mandhan Yojana ? मानधन योजना के लिए मेरी पात्रता क्या है?

  • लाभार्थी भारत का नागरिक होनी चाहिए.
  • लाभार्थी के पास पहले से ई-श्रम कार्ड होना अनिवार्य है. अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड नहीं है तो https://eshram.gov.in पर जाकर  अपना कार्ड खुद बना सकते हैं या CSC VLE भी अपना ID Login करके इस कार्ड को बना सकते हैं.
  • लाभार्थी NPS/ESIC/EPFO का सदस्य नहीं होना चाहिए .

What facilities will I get from Mandhan Yojana ? मानधन योजना से मुझे क्या - क्या सुविधायें मिलेंगी

  • 60 की उम्र होने पर 3000 रु का पेंशन मिलेगा.
  • लाभुक के मृत्यु किस स्थिति में आश्रित परिवार का सदस्य (केवल पति/पत्नी) को  1500 रू का पेंशन मिलेगा.
  • प्रतिभागी निर्दिष्ट शर्तों के तहत योजना से बाहर निकल सकते हैं.

where can i contact for more information related to Mandhan Yojana ? मानधन योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए मैं कहाँ संपर्क कर सकता हूँ ?

श्रम एव रोज़गार मंत्रालय
Ministry of Labour & Employment
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
Ministry of Agriculture & Farmers Welfare

Leave a Comment