What is Guruji Student Credit Card ? गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड क्या है ?
झारखण्ड राज्य की ऐसे विद्यार्थी जो 10वीं /12वीं कक्षा उतीर्ण किए हुए हैं तथा आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है . इस योजना के तहत् झारखण्ड राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा संस्थान जैसे – Engineering, Medical, Law, Research, IITs, IIMs आदि में शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान की जाएगी. इस योजना के अंतर्गत अधिकतम ऋण राशि 15 लाख रूपये हैं. शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत विद्यार्थी को एक वर्ष का स्थगन (Moratorium) का प्रावधान भी है यानि उसे शिक्षा प्राप्त करने के बाद एक वर्ष तक लोन की EMI नहीं ली जाएगी ताकि वह अपने योग्यता के अनुसार एक अच्छा रोजगार का अवसर या नौकरी प्राप्त कर सके.
How can I apply for Guruji Student Credit Card Yojana ? मैं गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकती हूँ ?
- आवेदक https://gscc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है.
- बेब पोर्टल से गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड डाउनलोड करें.
- बैंक सूचि में से ऋणदाता बैंक एवं शाखा का चयन करें.
- आधार प्रमाणीकरण पूरा करके सभी आवश्यक कागजात अपलोड करें तथा अंत में एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें.
- आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित बैंक में जाएँ तथा अपेक्षित कागजात के साथ अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करें.
- बैंक द्वारा आवेदन स्वीकृत हो जाने पर पर पोर्टल पर एप्लीकेशन स्टेटस में Submitted की जगह Approved दिखाई देगा.
What is my eligibility for Guruji Student Credit Card ? गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए मेरी पात्रता क्या है ?
- आवेदक झारखण्ड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- आवेदक 10वीं / 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए.
- आवेदक द्वारा चयनित संस्थान गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए यानि आवेदक जिस संस्थान से अपना पढाई पूरी करना चाहता है वह गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना पोर्टल पर पंजीकृत होना जरुरी है.
- अगर आपके द्वारा चयनित संस्थान गुरूजी क्रेडिट कार्ड के सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हुए भी पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है तो nepdhte.jharkhand@gmail.com पर पंजीकरण हेतु अनुरोध करें.
What are the documents required for Guruji Student Credit Card ? गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं ?
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शिक्षा सम्बंधित कागजात
- पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
- मोबाइल संख्या
- इमेल आईडी
What facilities will I get from Guruji Student Credit Card ? गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से मुझे क्या - क्या सुविधायें मिलेंगी ?
- विद्यार्थी को 15 लाख तक का क्रेडिट लोन प्राप्त होगी.
- लाभुक छात्र को ब्याज के रूप में 4 प्रतिशत का ही भुगतान करना होगा.
- विद्यार्थी को एक वर्ष का स्थगन (Moratorium) की सुविधा मिलेगी यानि शिक्षा प्राप्त करने के एक वर्ष तक उससे EMI नहीं ली जाएगी.
- विद्यार्थी से कोई भी Collateral Security नहीं माँगा जायेगा गारंटर के तौर पर राज्य सरकार 100 कवर देगी .
where can i contact for more information related to Guruji Student Credit Card ? गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए मैं कहाँ संपर्क कर सकता हूँ ?
किसी भी नजदीकी CSC केंद्र सामान्य सेवा केंद्र
अथवा,
किसी भी सहकारी अथवा निजी बैंक