What is Subhadra Yojana Odisha ? ओड़िसा सुभद्रा योजना क्या है ?
सुभद्रा योजना का प्रारंभ महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रतिवर्ष 10,000 रूपये तक की आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से की गई है . योजना के तहत लाभार्थी को एक ATM Cum Debit Card प्रदान किया जायेगा जिसमें प्रति वर्ष 10,000 के हिसाब से पाँच वर्ष में 50,000 रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
How can I apply for Subhadra Yojana ? मैं सुभद्रा योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ ?
आवेदक ऑफलाइन मद्धम से तथा सुभद्रा पोर्टल के माध्यम से या किसी भी “सामान्य सेवा केंद्र ” CSC केंद्र साइबर कैफ़े पर जाकर या फिर ओड़िसा में “मो सेवा केंद्र (MSK)” में जाकर सुभद्रा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं . अगर आवेदक के आधार तथा दुसरे कागजात के साथ नाम अथवा दुसरे किसी भी जानकारी में विसंगति पाई जाती है तो आधार पर दर्ज की गई जानकारी को ही पुष्टि करते हुए आवेदन को स्वीकृति दिया जायेगा.
How to check Subhadra scheme Application Status ? सुभद्रा योजना की आवेदन की स्थिति कैसे देखें ?
आवेदक सुभद्रा पोर्टल पर https://subhadra.odisha.gov.in/citizen-login पर लॉग इन करके अपना आवेदन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं . लाभार्थी गूगल पर सीधे सुभद्रा पोर्टल पर जाकर भी आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं.
What is my eligibility for Subhhadra Yojana? सुभद्रा योजना के लिए मेरी पात्रता क्या है?
योग्यता :-
- लाभार्थी ओड़िसा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
- लाभार्थी NFSA / SFSS राशन सिस्टम से जुदा हुआ होना चाहिए , NFSA / SFSS जे जुड़े न रहने की स्थिति में उसे यह साबित करना होगा कि उनकी परिवार की वार्षिक आय 2.50 से अधिक नहीं है.
- लाभार्थी का उम्र आवेदन के समय तक 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा 60 वर्ष से कम होनी चाहिए.
अयोग्यता :-
- अगर वर्तमान अथवा पूर्व विधानसभा सदस्य हों.
- अगर आवेदक आयकर दाता हों.
- किसी भी ग्रामीण अथवा शहर में निर्वाचित जनप्रतिनिधि हों.
- भारत सर्कार अथवा राज्य सरकार की नियमित अथवा अस्थायी कमी हों.
- डॉक्टर, मिनी ट्रक अथवा किसी भी चार पहिया वहां का मालिक हों.
- आवेदक के परिवार का सिंचित जमीन का क्षेत्रफल 5 एकड़ से अधिक हों.
What facilities will I get from Subhadra Yojana ? सुभद्रा योजना से मुझे क्या - क्या सुविधायें मिलेंगी
- लाभार्थी को प्रतिवर्ष दो किस्तों में 5 + 5 = 10 हजार रुपया मिलेगा.
- लाभार्थी इस राशि का प्रयोग अपनी पारिवारिक जिम्मेवारियों के निर्वहन में कर सकता है.
- उच्च शिक्षा प्राप्त करती हुई युवतियों को विशेषकर पढाई में सहायता मिलेगी.