What is Varistha Nagarika Tirtha Yatra Yojana Odisha ? वारिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना क्या है ?
वारिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का प्रारंभ ओडिशा सरकार द्वारा 1 Feb 2016 को किया गया था, इस योजना के तहत् 60 वर्ष से 75 वर्ष की आयु तक की वारिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में पर्यटन की सुविधा प्रदान करता है. पर्यटकों को बोर्डिंग स्टेशन से लेकर वापस स्टेशन तक सारी खर्च सरकार की होगी, यात्रा के समय यात्रियों को एक किट दिया जायेगा जिसमें सभी आवश्यक सामग्री होंगें.
How can I apply for Varistha Nagarika Tirtha Yatra Yojana ? मैं वारिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ ?
- ओडिशा राज्य के नागरिक जो इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करना चाहते हैं https://yatra.odisha.gov.in पर जा कर अपना ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं .
- यात्रा सम्बंधित पूरी जानकारी ओडिया तथा अंग्रेजी आवेदन फॉर्म https://dot.odisha.gov.in/en/baristha-nagarika-tirtha-yatra-yojana-bntyy पर उपलब्ध है आवेदक इस लिंक के माध्यम से अपना यात्रा सबंधित सभी प्रशनों का उत्तर प्राप्त कर पायेंगें.
What is my eligibility for Varistha Nagarika Tirtha Yatra Yojana वारिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए मेरी पात्रता क्या है ?
- लाभार्थी आयकर दाता नहीं होने चाहिए.
- लाभार्थी ओडिशा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए .
- लाभार्थी की उम्र 60 से 75 वर्ष के अन्दर होनी चाहिए.
- 70 से 75 वर्ष की आयु वाले पर्यटकों को अपने साथ किसी भी 18 वर्ष से ऊपर की व्यक्ति को ले जा सकेंगे.
- इच्छुक यात्री कोई भी ऐसी बीमारी से पीड़ित नहीं होंगें जिसमें उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो.
What facilities will I get from Varistha Nagarika Tirtha Yatra Yojana ? वारिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना से मुझे क्या - क्या सुविधायें मिलेंगी ?
- फ्री में पर्यटन का लाभ प्राप्त होगा.
- पर्यटन के साथ खाना – पीना सभी खर्च सरकार की होगी.
- एक पर्यटक के लिए 21,000 रूपये तक आर्थिक खर्च किया जायेगा.
- पर्यटन की अवधी 6 दिन की होगी जिसमें सारी व्यवस्था सरकार करेंगी.
where can i contact for more information related to Varistha Nagarika Tirtha Yatra Yojana ? वारिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए मैं कहाँ संपर्क कर सकता हूँ ?
जिला पर्यटन कार्यालय ऑफिस
अथवा राज्य पर्यटन मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं.